फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) अचानक गेंहू की सूखी फसल में आग लगनें से अफरा-तफरी मच गयी|कोई व्यवस्था ना होंते देख ग्रामीणों नें इंजन चलाकर आग पर काबू पाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर नकाशा के निकट पूर्व प्रधान कैलाश चंद पुत्र जुगल किशोर निवासी कड़क्का के खेत है| जिसमे रविवार को दोपहर अचानक अज्ञात कारण से आग लग गयी| जिससे आग नें कुछ ही देर में बिकराल रूप ले लिया| आग लगनें की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो मौके पर दर्जनों ग्रामीण एकत्रित हो गये| उन्होंने इंजन चलाकर आग पर काबू पाया| बाद में दमकल भी पंहुची|
पीड़ित को दी आर्थिक मदद
पूर्व प्रधान के खेत में आग लगनें से पत्नी पूनम सोमवंशी के लिए जिला पंचायत सदस्य के चुनाव प्रचार में लगे विजय सोमवंशी मौके पर पंहुचे और आर्थक मदद के रूप में 5 हजार दिये|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


