बालिका नें घर के कमरें में फांसी लगाकर दी जान

0
110

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बालिका नें अपने घर के कमरें में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया|
थाना मऊदवाजा क्षेत्र के मोहल्ला मौलवी बदन खां निवासी जितेन्द्र किशोर की 13 वर्षीय पुत्री तानिया नें सुबह लगभग 6 बजे घर के कमरें से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| जब आधा घंटे बाद उसकी माँ राखी ने पुत्री को फांसी पर झूलते देखा तो उसकी चीख निकल गयी| खिड़की का ग्रिल तोड़कर परिजन भीतर दाखिल हुए| जिसके बाद पुलिस नें मौके पर आकर शव अपने कब्जे में ले लिया|
बीते तीन पूर्व मृतका के पिता नें लगायी थी फांसी विदित है कि तानिया के पिता जितेन्द्र कुमार नें अपनी दुकान जसमई स्थित दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी थी| तीन वर्ष बाद उसकी बेटी नें फांसी लगाकर जान दे दी| जो चर्चा का विषय बना हुआ है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]