फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण एवं बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। ड्रिल में पुलिस के जवानों ने दंगा निरोधी उपकरणों व वाहनों के साथ डेमोंस्ट्रेशन किया गया। ड्रिल के उपरांत थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने भी दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रदर्शन किया है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी राजवीर सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम आदि के नेतृत्व में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया| जिसमे बताया गया कि अराजक तत्वों की भीड़ पर कैसे नियंत्रण पाना है, किस तरह की कार्रवाई करनी है और कैसे करना है। बखूबी समझाया-बताया और प्रदर्शन में दिखाया गया। प्रदर्शन में दिखाया गया कि अराजक तत्व सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। खबर मिलने पर नागरिक पुलिस को भेजकर भीड़ को समझाने की कोशिश करती है, पर अराजकतत्व नहीं मानते हैं। तो रबड़ बुलेट का प्रयोग हुआ|
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस नें किया बलवा ड्रिल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


