फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के नगर अध्यक्ष सहित कमेटी नें संगठन से त्याग पत्र दे दिया| जिससे संगठन में खलबली है|
नगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा नें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनबारी लाल कंछल को पत्र भेजा गया है| जिसमे कहा है कि उनके संगठन का प्रदेश के पदाधिकारियों से सहयोग नही मिलता है| जिससे पदाधिकारी असंतुष्ट हैं| जिसके चलते सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया गया| त्याग पत्र देंने वालों में नगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री रामनिवास गुप्ता, महामंत्री मुकेश चौरसिया, सूर्य प्रकाश भारद्वाज के साथ ही अनुज गुप्ता, राजीव शुक्ला, विनय सिंह, विमल गुप्ता आदि 124 लोगों के नाम शामिल है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पदाधिकारी संगठन के द्वारा सदस्यता शुल्क के रूप में लिए जाने वाले 3000 रूपये को लेकर भी असंतुष्ट चल रहे थे| उनके ऊपर संगठन को बढ़ानें का भी दबाब था| लेकिन इतनी बढ़ी संख्या में इस्तीफा देनें से कंछल गुट को बड़ा झटका लगेगा|
कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सहित पूरी कमेटी नें दिया इस्तीफा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


