नाले में बालिका का भ्रूण पड़ा मिलने से सनसनी

0
129

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बेटियों को लक्ष्मी का रूप कहा जाता है, पर एक बार फिर जिले में बेटी को बोझ मानने की मानसिकता वाला अमानवीय दृश्य सामने आया।  शनिवार शाम नाले में एक बालिका का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी| जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबाब दिलावर जंग के नाले में शनिवार देर शाम एक बालिका का भ्रूण पड़ा होनें से सनसनी फैल गयी| जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी| मामले की जानकारी होनें पर शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| पुलिस नें शव कब्जे में ले लिया|
सुनीता पत्नी नरेश कुमार नें पुलिस को तहरीर दी| शहर कोतवाल नें जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]