सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश यादव के आने की अटकलें

0
132

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा की तर्ज पर अब सपा भी अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देनें के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है| जिसमे 24 जनवरी को सपा सुप्रीमो के आने की तैयारी पार्टी के अन्दर खाने में तेज कर दी गयी है| पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी जा रही है|
शहर के इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित चाँदपुर गाँव के निकट एक गेस्ट हॉउस में कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था की गयी जा रही है| जिसमे तीन दिन तक कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रबुद्ध नेता आकर प्रशिक्षण देंगे| बड़े नेताओं को रुकनें के लिए शहर के कई होटलों में कमरे भी बुक किये जा रहे हैं|
प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता मिशन-2022 में सपा की कामयाबी को लेकर ट्रेनिग लेंगे| सपा में शायद यह पहली बार है जब शहर को कोई प्रशिक्षण का कार्यक्रम होगा| लेकिन सपा के जिले के पदाधिकारी अखिलेश के कार्यक्रम में आने की चर्चा करने से भी बच रहे हैं| लेकिन तैयारी से कार्यक्रम तय माना जा रहा है| लेकिन जिले के शीर्ष पदाधिकारी कुछ बोलने को फिलहाल तैयार नही हैं|
पिछले वर्ष भी 24 जनवरी को आये थे अखिलेश
विगत वर्ष 24 जनवरी को सपा सुप्रीमो नवाबगंज के गांव नगला जब्ब में कारगिल शहीद राकेश चंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आये थे| इस वर्ष भी आगामी 24 जनवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन में आने की सम्भावना है| लेकिन अभी कार्यक्रम नही आया है| 
प्रशिक्षण शिविर के यह होंगे खास बिंदु

– सपाई घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें
– सपा सरकार और भाजपा सरकार की तुलना करके बताएं
– सपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करें
– लोगों की दिक्कतें दूर करने के लिए काम करें
– आम लोगों से अच्छा बर्ताव करें, नरमी से बात करें

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]