भ्रष्टाचार में डायट का कनिष्ठ सहायक निलंबित

0
133

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल नें डायट के कनिष्ठ सहायक को भ्रष्टाचार और विभाग विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया|
शमसाबाद की रजलामई स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कनिष्ठ सहायक अरविन्द कुमार मराल को कानपुर मंडल के संयुक्त निदेशक केके गुप्ता नें तत्काल प्रभाव स निलंबित कर दिया| कनिष्ठ लिपिक को डीएलएड बैच 2017 के प्रशिक्षुओं से सुबिधा शुल्क के लिए अनुचित दबाब बनानें डायट पैनल में शामिल शिक्षकों द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा में दिये गये अंको को बदलकर कम अंक आनलाइन अपलोड करनें, निजी डीएलएड संस्थानों के आंतरिक मूल्यांकन कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप करने आदि शिकायतों की जाँच में पुष्टि हुई| जिसके बाद अरविन्द कुमार मराल पर निलंबन की गाज गिरी| उसे बीएसए कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]