संगठन को न्याय पंचायत स्तर तक ले जाने में जुटी कांग्रेस

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सोमवार को कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान विकास खंड क्षेत्र में चला|  जिसमे संगठन को मजबूत करने के लिए जुझारू कार्यकर्ताओं को तेजी से पार्टी के लिए लग जाने की नसीहत दी|
मोहम्मदाबाद ब्लाक की न्याय पंचायत भरतपुर रसूलपुर की ग्राम सभा अलावलपुर, न्याय पंचायत सकवाई की ग्राम सभा तेरा, न्याय पंचायत नीबकरोरी ग्राम सभा नीबकरोरी न्याय पंचायत नंदसा की ग्रामसभा नगला बाग रठौरा के  मजरा सिकंदरपुर में बैठक का आयोजन किया गया|  कांग्रेस पार्टी के संगठन को न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया|
जिला प्रभारी विजय मिश्रा ने कहा कि हम फर्रुखाबाद में संगठन को न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं|  कांग्रेस  ऐसे ही गांव-गांव घूमकर किसानों की बात घर-घर तक पहुंचाएगी और भाजपा सरकार की कुरीतियों के बारे में हम सब मिलकर प्रचार-प्रसार करेंगे| पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूती देना मेरी पहली प्राथमिकता है| 2022 में हम जनपद की चारों विधानसभाओं पर जीत हासिल करेंगे| जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा की भाजपा सरकार किसान विरोधी है किसानों की बात नहीं सुनी जा रही है| भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है| प्रदेश में कहीं पर भी किसानों को धरना प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है| उनको धमकाया जा रहा है| दंडात्मक कार्रवाई की धमकी दी जा रही है|
उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली और तरक्की का रास्ता किसान के घर से होकर जाता है|  किसान ही देश की रीड की हड्डी है| कांग्रेस पार्टी किसान की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेगी| अरविंद अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव, जितेंद्र सिंह ,संजू अग्निहोत्री, बालक राम शाक्य आदि रहे|