सर्दी में बंदियों को चार-चार कंबल वितरित करने के निर्देश

0
123

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें जिला कारागार और केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण कर अवश्यक दिशा निर्देश दिये| इस दौरान उन्होंने बैरकों में बंद कैदियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी।
डीएम-एसपी के अचानक निरीक्षण के लिए आने से जेलों में हड़कंप मच गया| उन्होंने जेलों में  ठंड से बचाव के इंतजाम देखे। किसी भी बंदी की किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं पायी गई। अधिकारियों ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बंदियों को मास्क अवश्य लगवाए जाएं। वर्जित सामग्री किसी भी दशा में अंदर न लाने के निर्देश दिये| स्वयं पाकशाला का निरीक्षण भोजन गुणवत्ता का लिया जायजा। पाकशाला में साफ-सफाई व्यवस्था देखी। भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
डीएम नें बन्दियों को शीतलहर से बचने हेतु चार -चार कम्बल वितरित करने के निर्देश दिये|
शीत लहर व कोरोना महामारी के दृष्टिगत समय -समय पर बन्दियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए । कोरोना सैम्पलिंग कराने के भी निर्देश दिए। मरीजों के स्वास्थ्य का विशेष कर रखा ध्यान रखनें के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]