फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड गरीबों पर भारी पड़ रही है। इसी बीच गरीब असहायों की मदद के लिए प्रशासन के साथ ही अब समाजसेवी भी मदद का हाथ बढ़ाने लगे हैं। श्री महाराज जी सेवा फाउंडेशन के द्वारा ठिठुर कर रातें गुजर रहे गरीब व वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया| जिससे वृद्धजन फूले नही समायें|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकवाई में पंहुचे संगठन के पदाधिकारियों नें कुल 58 ग्रामीणों को कंबल वितरण किया| इसके बाद उनके हाल-चल लिये| अध्यक्ष
प्रदीप दीक्षित, कानपुर व्यापारी मोटर पार्ट्स उपाध्यक्ष केदार शाह, फर्रुखाबाद सचिव पंकज पाठक, नगला बाग रिठौरा सदस्य नरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज कन्नौज के अध्यापक सुनील मिश्रा, उदित
अग्रवाल, रत्नेश मिश्रा आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


