आय से अधिक सम्पत्ति में सीएमएस डॉ० एसपी सिंह पर गिरी गाज, गैर जनपद तबादला

0
178

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते कई महीनों से कछुआ चाल चल रही सीएनएम डॉ० एसपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक समाप्ति मामले में आखिर शासन नें कार्यवाही कर दी| प्रारंभिक जाँच में उनकी आय से अधिक समाप्ति की पुष्टि हुई है| जिसके बाद उनका तबादला कानपुर के लिए कर दिया गया|
शासन के सचिव नें वीहे काली झिमोमी नें जारी आदेश में कहा है कि लोहिया अस्पताल पुरुष के वरिष्ठ परामर्शदाता व कार्यवाहक सीएमएस डॉ० एसपी सिंह नें वास्तविक गृह जनपद फर्रुखाबाद की जगह सेवा के अभिलेखों में लखमीपुर खीरी अंकित किये जानें, आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित किये जाने आदि आरोपों में प्रारम्भिक जाँच में दोषी पाया गया है| उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही की संस्तुति की जाती है|
दूसरे आदेश में सचिव नें उनका तबादला प्रशासनिक आधार पर जिला चिकित्सालय कानपुर देहात में वरिष्ठ परामर्श दाता के पद कर किये जाने के आदेश जारी किये हैं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]