फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते तकरीबन दो सप्ताह से कटरी क्षेत्र में अपनी दहशत की बादशाहत कायम किये टाइगर के नई जगह पर पदचिन्ह मिलने से वन विभाग की चिंता और अधिक बढ़ गयी है| वन विभाग की डेरा डाले टीम नें काबिंग की| लेकिन टाइगर नजर नही आया|
दरअसल क्षेत्र के ग्राम उदयपुर में बीते लगभग दो सप्ताह से टाइगर के आने की पुष्टि होनें के बाद से जनपद के अलावा अन्य जनपद और प्रदेशों के भी विशेषज्ञ भी टाइगर को पकड़ने में लगे हुए है| कैम्प कर रहे वन अधिकारी काफी प्रयास कर चुके लेकिन वह हाथ नही आ रहा है| क्षेत्र में टाइगर कई जंगली जानवरों का शिकार कर चुका है| इसके साथ ही गुरुवार को ग्राम दहेलिया के खेतों में टाइगर के पंजों के निशान मिले हैं|
टाइगर के पंजों के निशान मिलने के बाद वन निरीक्षक उदयप्रताप सिंह के साथ टीम नें खेतों में काबिंग की| लेकिन कोई परिणाम नजर नही आया| वन अधिकारियों नें ग्रामीणों को साबधान रहने के साथ ही बच्चो को खेतों की तरफ ना जाने देंने की चेतावनी जारी कर दी| वन विभाग के अधिकारी दावा कर रहे है कि आगामी दो से तीन दिन में चीता शांहजहाँपुर व हरदोई की सीमा में प्रवेश कर जायेगा| फिलहाल उसकी तलाश के प्रयास किये जा रहें है|
उदयपुर की जगह दहेलिया में दिखे टाइगर के पंजों के निशान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


