छाबनी बना रहा जनपद, नगर में सड़क पर उतरे डीएम-एसपी

0
127

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) छह दिसंबर को लेकर रविवार को पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। जनपद  में कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाई गई।म जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा नें भी शहर में फ्लेगमार्च निकाला|
रविवार को जिलेभर में पुलिस सड़कों पर ही कदमताल करती नजर आयी| डीएम-एसपी नें भारी पुलिस फोर्स के साथ लाल दरवाजे से मऊदरवाजा तक फ्लेग मार्च किया| इसके साथ ही छह दिसंबर को निकलने वाले जुलूस और सभाओं पर रोक लगा दी गई। नगर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी।  एसपी के निर्देश पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी व डीएम नें बताया कि छह दिसंबर को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी ने अगर माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी नें फ्लेग मार्च के दौरान सफाई व्यवस्था भी देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिये| वही थाना क्षेत्रों में भी पुलिस नें पैदल गस्त किया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]