बल्लभगढ़ आरोपितों का पुतला फूंक जल्द फांसी देनें की मांग

0
164

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) हरियाणा के बल्लभगढ़ में बीते दिनों बीकॉम की छात्रा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर पूरे देश में उबाल है। मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका|
पुतला दहन के दौरान तहसील संयोजक रावेंद्र कुमार नें कहा,  छात्रा का अपहरण करने का प्रयास किया और नाकाम होने पर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो मिसाल बन सके। मामले को लेकर तमाम छात्रों ने आरोपितों का पुतला फूंका है। छात्र छात्राओं के साथ इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सरकार को इस दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मांग कि जल्द से जल्द आरोपितों को फांसी की सजा दी जाए।  इस दौरान नगर सह मंत्री अमन प्रताप, आकाश, अनुराग राठौर व मोहित राठौर आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]