शराब माफिया को भारी मात्रा में शराब और स्प्रिट के साथ दबोचा

0
119

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से भारी मात्रा में कैमिकल, शराब और खाली बोतल आदि बरामद किया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला रामकिशन मंगोली निवासी अबधेश कुमार पुत्र अशोक कुमार को उसके घर से पांच क्रेन भरकर स्प्रिट, 4500 प्लास्टिक के सीसी, दो प्लास्टिक की बोरियों में ढक्कन  के साथ ही अन्य सामान बरामद किया|  पुलिस नें बताया कि दीवाली के त्योहार को देखते हुए अबैध शराब बनाने की तैयारी चल रही थी| इससे पुलिस थाना पुलिस के दारोगा सद्दाम खान व जितेन्द्र सिंह के साथ ही आबकारी निरीक्षक नीरज तिवारी और शरद कुमार नें आरोपी अवधेश को गिरफ्तार किया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]