निकिता हत्याकांड से नाराज अभाविप नें फूंका पुतला

0
176

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बल्लभगढ़ में हुए निकिता हत्याकांड से नाराज अभाविप कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी देनें की मांग के साथ ही उनका पुतला दहन कर नारेबाजी की|
हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में कॉलेज से लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर गुरुवार को नाराज अभाविप कार्यकर्ताओं ने दोनों हत्यारों को तत्काल फांसी की सजा दिये जाने की मांग की| इसके साथ ही चौक पर हत्यारों का पुतला फूंक दिया| जिला संयोजक शिवम कुमार नें कहा कि इस तरह की घटनाएँ बर्दास्त करनें योग्य नही है| प्रज्वल तिवारी, आकर्ष कुमार, कु० राशि ने अपने विचार व्यक्त किये| शिवाजी, शशांक, हर्ष, आयुष राजपूत, अंजली आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]