डेंगू की गलत रिपोर्ट देनें वाली पैथोलॉजी के खिलाफ होगी एफआईआर

0
192

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने संचारी रोग की सूचना पर ग्राम याकूतगंज का किया निरीक्षण व ग्राम में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखी।
डीएम को निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में लगभग 50 मरीजों को डेंगू ​बुखार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० वंदना सिंह नें उन्हें बताया कि कुछ अपंजीकृत पैथोलॉजी द्वारा गलत रिपोर्ट बनाकर डेंगू की पुष्टि की जा रही है जो कि बिल्कुल गलत है। जिस पर डीएम भड़क गये उन्होंने सीएमओ को तत्काल जांच करने के निर्देश दिए। जांच में गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित पैथोलॉजी के विरूद्ध एफआईआर के निर्देश दिये|
डीएम नें न निजी अस्पताल कलावती,याकूतगंज का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। कोरोना टेस्ट करायेबिना ही बुखार के मरीज भर्ती किए जा रहे थे । भर्ती मरीजों से बात करने पर बताया गया कि ब्लड रिपोर्ट में डेंगू बताया गया है।जिस पर मैनेजर की कड़ी फटकार लगा दी।
डीएम ने सीएमओ को भर्ती मरीजों की पुन: ब्लड जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ डॉ० वन्दना सिंह व तहसीलदार सदर राजू कुमार को अस्पताल की जांच कर आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]