फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पति के साथ बाइक पर सबार होकर मायके से ससुराल जा रही महिला को ट्रैक्टर से कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| पुलिस नें शव को पिकअप से लोहिया अस्पताल भेजा| सूचना पर पंहुचे परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना शमसाबाद के ग्राम हसनापुर निवासी 32 वर्षीय राखी सक्सेना पत्नी दुरुयोधन मंगलवार शाम को फतेहगढ़ के ग्राम बूढनामऊ से लौट रही थी| उसका पति बाइक चला रहा था जबकि उसका 10 वर्षीय पुत्र ऋतिक भी उसी
के साथ बैठा था| थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर में एक ट्रैक्टर को ओवर टेक करने के चक्कर में सामने से आया रहे दूसरे ट्रैक्टर को बचाने के चलते बाइक सबार दुरुयोधन नें अपना संतुलन खो दिया और बाइक सबार उसकी पत्नी ट्रैक्टर के नीचे आ गयी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसका पति भी चुटहिल हो गया लेकिन पुत्र बाल-बाल बच गया|
घटना की सूचना पर दारोगा जितेन्द्र सिंह
पटेल मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| जितेन्द्र सिंह नें बताया की ट्रैक्टर और चालक को कब्जे में ले लिया गया है| जाँच की जा रही है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


