चोरी के आरोपी को पुलिस नें नकदी-जेबरात सहित दबोचा

0
125

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग चार दिन पूर्व की गयी चोरी की घटना का पुलिस नें सफल अनावरण किया है| पुलिस ने आरोपी के साथ ही चोरी की गयी नकदी और जेबरात भी बरामद किये हैं|
शहर कोतवाली के ग्राम पपियापुर निवासी हंसराम वर्मा के घर से 7/8 अक्टूबर की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था| घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी| पुलिस नें हंसराम के गाँव के ही युवक शान मोहम्मद उर्फ बाबू पुत्र लाल मोहम्मद को सुबह 10 बजे सेन्ट्रल जेल चौराहे से आईटीआई चौकी इंचार्ज रविन्द्र निषाद नें गिरफ्तार कर लिया| आरोपी ले पास से पुलिस को 49000 की नकदी के साथ ही आधा दर्जन पीली व सफेद धातु के जेवरात बरामद किये|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप  नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है| सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]