फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) छात्रा को दबोचने के आरोप में पुलिस नें आखिर आरोपी हेडमास्टर को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने पीड़िता के बयान भी लिए है|
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ग्रामीण नें तहरीर दी कि उनके गाँव स्थित जूनियर विद्यालय नगला घाग के हेडमास्टर दीपक नें उसकी पुत्री को विद्यालय के कमरें में बदनीयती से दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया| जिसके बाद छात्रा किसी तरह बाहर आयी और अपनी आबरू बचा ली| |
पुलिस नें तहरीर के आधार पर आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था| बीते दिन पुलिस नें आरोपी को हिरासत में लिया था और सोमवार को उसकी गिरफ्तारी पुलिस नें डबरी तिराहे से दिखायी है|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि आरोपी हेडमास्टर की गिरफ्तार किया गया
है| जाँच की ज़ा रही है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


