हाथरस के धमकीबाज डीएम को बर्खास्त करने की मांग

0
151

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस हाथरस के जिलाधिकारी की कुर्सी को खीचने के लिए पंजा लगा दिया है| डीएम हाथरस के खिलाफ अब कांग्रेस सड़क पर आ गयी है| कांग्रेस नें राज्यपाल से जिलाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार की अगुआई में कांग्रेसियों नें राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देकर हाथरस के जिलाधिकारी
प्रवीण लक्षकार को बर्खास्त करने की मांग की| कांग्रेसियों नें ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ता हाल है| बीते बीते दिनों जनपद हाथरस में अपराधियों द्वारा बालिका के साथ जो घटना घटित की गयी व उसकी जीभ काटी कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गयी इसके साथ अन्य चोटे भी आयी इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आयी|
कांग्रेस नें आरोप लगाया कि डीएम हाथरस की घोर लापरवाही से बालिका की मौत हुई| आधी रात में शव को जला देना कानून के साथ मजाक एवं लोकतन्त्र की हत्या है| इसके साथ ही यूपी में हत्या बलात्कार डकैती लूट राजनी की घटनाये बढती जा रही हैं| बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बेटिया सुरक्षित नहीं है|  जिसके चलते कांग्रेसियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को सौपा और तत्काल जिलाधिकारी हाथरस को हटाने व बर्खास्त करने की मांग की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]