कच्ची सड़क पर मुंह बंद संदिग्ध बोरी मिलने से सनसनी

0
104

फर्रुखाबाद:(कायमगंज प्रतिनिधि)संदिग्ध मुंह बंद बोरी मिलने से सनसनी फैल गयी| बोरी में बदबू आ रही थी| पुलिस नें शव किसी जानवर का बताकर उसे तत्काल दफन करा दिया| जबकि चर्चा का बाजार गर्म है कि मौके पर बोरी में लम्बे काले बाल भी थे|
दरअसल शनिवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे पुलिस को सूचना मिली की ग्राम हजरतपुर बम्बे के पास एक बोरी में किसी का शव पड़ा है बोरी का मुंह बंद है| सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय और दारोगा रहीश खान आदि मौके पर आ गये| पुलिस नें तत्काल ही उस बोरी को जमीन में दफन करा दिया| पुलिस का कहना है कि बोरी में किसी मबेशी का शव था| लेकिन स्थानीय सूत्रों क मानें तो बोरी में लम्बे काले बालों के साथ ही एक जबड़ा भी मिला है| बोरी को कुत्ते नोच रहे थे| चर्चा रही कि बोरी में किसी महिला का गला हुआ शव हो सकता है| लेकिन पुलिस पूरे मामले में किसी इंन्सान का शव होंने की बात से साफ इंकार किया है| 
प्रभारी निरीक्षक डॉ० विनय प्रकाश राय ने बताया कि बोरी में एक मबेशी (सूअर) का सड़ा हुआ शव मिला था जिसे जमीन में दफन करा दिया गया है| बोरी में लगभग 3-4 किलो वजन था|
सीओ कायमगंज राजवीर गौर नें बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नही है| मामले की जानकारी की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]