फर्रुखाबाद में दवा प्रतिनिधि सहित 17 कोरोना पॉजिटिव, 743 हुआ आंकड़ा

0
126

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में गुरुवार को 17 कोरोना संक्रमित मरीज मिले| जिससे आंकड़ा 743 हो गया है|
गुरुवार को आयी रिपोर्ट में गंगा एक्लेव निवासी 34 वर्षीय महिला, फतेहगढ़ के एमएच में 49 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक, जिला जेल फतेहगढ़ में 70 वर्षीय बंदी, कमालगंज थाना में 20 वर्षीय युवक, सीएमओ कार्यालय में 30 वर्षीय कर्मी, शहर के मोहल्ला पलरिया निवासी 36 वर्षीय युवक, कायमगंज के मोहल्ला चिनांका निवासी 10 वर्षीय बालिका, कायमगंज के दत्तु नगला निवासी 82 वर्षीय वृद्ध, 10 वर्षीय किशोर, 7 वर्षीय बालिका, ग्राम ककियुली निवासी 49 वर्षीय पुरुष, गंगा दरवाजा निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, पुरौरी सिकन्दरपुर निवासी 24 वर्षीय युवक, कमालगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 32 वर्षीय महिला, शहर कोतवाली के मोहल्ला अंडीयाना निवासी 34 वर्षीय महिला, सिबिल लाइन निवासी लाल कोठी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित निकले है| जिससे अब आंकड़ा 743 हो गया है| अब तक 14 की मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]