बिना मास्क लगाये लापरवाह लोगों पर सख्त हुई पुलिस

0
130

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बिना मास्क लगाकर चलने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। लापरवाह लोगों पर पुलिस का चाबुक भी चलने लगा है। बुधवार को  पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। दर्जनों लोग बिना मास्क के मिले तो उनका चालान काटा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मच गई।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिसिया चाबुक चलने लगा है। कस्बा इंचार्ज संजय यादव, उपनिरीक्षक उदयभान सिंह नें अभियान में बिना मास्क लगाए वाहन चालक व राहगीरों पर कार्यवाही की। लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। बावजूद इसके लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि मास्क नहीं लगाकर घूमने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क घर से निकलने वाले लोगों पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]