फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) नगर की जल भराव की समस्या से निजात के लिए ब्रिक शिवर की साफ़ सफाई का कार्य चल रहा है| जिसको समाप्त कर जल भराव की समस्या को 25 दिनों के भीतर दूरकरने के निर्देश जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने दिये|
शहर के अंगूरीबाग के मोहल्ला कछियाना में लभराव की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए ब्रिक शिवर की सफाई का कार्य चल रहा है| बुधवार को जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की मौजूदगी में निरीक्षण किया| उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिये कि सफाई कार्य बहुत तेजी के साथ कराया जाए ताकि आवादी को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। एसडीएम सदर अनिल कुमार, ईओ रश्मि भारती आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

