स्वैच्छिक शिविर में 30 महादानियों ने किया रक्तदान

0
113

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन के दौरान 30 महादानियों ने अपना रक्त दान किया| इसके साथ ही दूसरों को भी रक्त दान करने की सलाह दी|
श्री श्याम कृपा मण्डल के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे अपना दल जिलाध्यक्ष रिंकू कटियार, अमानाबाद प्रधान कुलदीप व उनकी पत्नी कीर्ति, महरुपुर निवासी अमित कटियार उनकी पत्नी प्रतिभा पटेल के साथ ही रक्तकोष से सोहित पंकज कटियार परामर्शदाता, अमित मिश्रा एलटी, रितेश कटियार,संजय कटियार, ब्रजेन्द्र कुमार, अंकुर गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल,मयंक गुप्ता, तुषार अग्रवाल,अर्पित अग्रवाल आदि 30 लोगों नें रक्तदान किया| इं राजीव गोयल जी द्वारा केक काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया| रक्तकोष टीम में  ग्रीश कुमार, अमित मिश्रा, सोहित पंकज कटियार, सौरभ मिश्रा, दीपक अवस्थी, गौरब दुबे आदि रहे| कु०शबनम ने शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]