श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार भेजे जायेंगे भट्टा मजदूर

0
167

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बिहार के श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से भेजने की व्यवस्था का जायजा लेनें के लिए जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें  फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण कर अवश्यक दिशा निर्देश दिये|
मिली जानकारी के अनुसार बिहार जाने वाले भट्टा मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से बिहार के नवादा, नालन्दा एवं लखीसराय भेजा जाना है| जिसकी तैयारी का जायजा लेनें डीएम-एसपी मौके पर पंहुचे और तैयारी देखी और निर्देश दिये| जिलाधिकारी ने बिहार जाने वाले मजदूरों को रोंकने के लिए रस्तोगी इंटर कालेज में व्यवस्था करायी है| यहाँ भी डीएम नें व्यवस्था देखी| उन्होंने कहा सभी बिहारी मजदूरों को ट्रेन में चढने से पूर्व थर्मल स्क्रेनिग करायी जाये| स्टेशन पर सोशल डिस्टेसिंग प्रोटोकॉल का पालन किया जाए| इसके साथ ही मास्क का सभी को प्रयोग करना है|
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ आदि रहे| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]