फर्रुखाबाद में एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, आकंडा 83 पर पंहुचा

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना वायरस का आकंडा 83 पर पंहुच गया| क और कोरोना मरीज की पुष्टि हो गयी है| पूरी खबर केबल जेएनआई पर पढ़े|
बुधवार को आयी कोरोना जाँच रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के दरीबा पश्चिम निवासी 50 वर्षीय प्रभा गुप्ता पत्नी राम प्रकाश गुप्ता को कोरोना पॉजिटिव आया है| प्रभा अपने पुत्र 25 वर्षीय उज्जवल गुप्ता के साथ 15 जून को लखनऊ इलाज कराने गयी थी| वह लखनऊ में भर्ती है|
प्रभा गुप्ता के पॉजिटिव आने से उनके पति रामप्रकाश, 18 वर्षीय पुत्र पुष्कर गुप्ता, 23 वर्षीय पुत्र बधू कंचन गुप्ता, उज्जवल की पुत्री 1 वर्षीय श्रेयांश गुप्ता, 55 वर्षीय संजू गुप्ता पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता, 45 वर्षीय साधन गुप्ता पत्नी श्रवण गुप्ता, 62 वर्षीय कमलेश गुप्ता पत्नी राम किशोर गुप्ता को मेडिकल टीम ने पंहुच कर मिशन अस्पताल परीक्षण हेतु भेजा गया| इसके साथ ही प्रभा गुप्ता के मकान से 250 मीटर दायरे का एरिया सील कर दिया|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह जेएनआई न्यूज को बताया कि जनपद में अब आंकड़ा 83 हो गया है| 42 मरीज ठीक भी हुए है| सक्रिय केस 41 है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]