कोरोना डियूटी पर तैनात दिब्यांग लेखपाल को पुलिस नें पीटा, इंस्पेक्टर के खिलाफ कोतवाली में धरना

0
133

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कोरोना डियूटी पर तैनात लेखपाल के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग को लेकर लेखपाल संघ धरने पर कोतवाली में बैठ गया। संगठन नें कार्यवाही के लिए इंस्पेक्टर और उनके साथी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित  नव भारत सभा भवन के सामने  कोरोना ड्यूटी में लगे लेखपाल आशुतोष पांडेय एक दुकान पर कोरेंनटाइन सेंटर में रह रहे बच्चों के लिए दूध गर्म करा रहा था| लेखपाल का आरोप है कि उसी दौरान शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये|  उन्होंने साथी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर लेखपाल के साथ पहले मारपीट की उसके बाद जबरन जीप में डालकर कोतवाली ले आये| लेखपाल ने आरोप लगाया कि उनका सरकारी रजिस्टर भी फाड़ दिया गया| पुलिस ने जान से मारने की नियत से गला भी दबाया| इसके साथ ही  700 रूपये और दो मोबाइल भी लूट लेनें का आरोप लगाया| लेखपाल ने सीओ सिटी को सम्बोधित तहरीर में शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय, एक दारोगा तिवारी, सिपाही सुनील यादव, रामनरेश यादव, जीप चालक, महिला कांस्टेबल, संदीप यादव आदि के खिलाफ तहरीर दी|
साथी के साथ अभद्रता की खबर पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सैयद मीर खां, मंत्री अजीत द्विवेदी आदि दर्जनों लेखपालों के साथ कोतवाली आ धमके| उन्होंने कोतवाली में ही दरी डालकर धरना प्रदर्शन शुरू किया| घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, एसडीएम सदर अनिल कुमार पहले कोतवाली पंहुचे और कई चरणों पर वार्ता की| कई घंटे चली वार्ता के बाद भी जब परिणाम नही निकला| जिसके बाद एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि भी कोतवाली आ गये| उन्होंने भी दोनों पक्षों से वार्ता की| लेकिन खबर लिखे जाने तक शाम 8 बजे तक लेखपालो का प्रदर्शन जारी|
लेखपाल संघ के मंत्री अजीत द्विवेदी नें बताया कि वार्ता चल रही है| जब तक कार्यवाही नही होगी विरोध जारी रहेगा|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]