तीन उचित दर विक्रेताओं की दुकान निलंबित, मुकदमा दर्ज

0
169

फर्रुखाबाद:  जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने तीन उचित दर विक्रेताओं को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|
विकास खण्ड राजेपुर के ग्राम उचित दर विक्रेता इंद्रपाल सिंह सम्बद्ध ग्राम रामपुर जोगराजपुर, सोनपाल सिंह ग्राम छपरा एवं राकेश चंद्र ग्राम गुडेरा की राशन दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित करने के साथ ही साथ तीनो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है| तीनो के खिलाफ यह कार्यवाही कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के दौरान राशन स्टॉक में अनियमितता की मिली शिकायत पर कराई गई जांच में शिकायत की पुष्टि होंने पर हुई है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]