मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

0
129

फर्रुखाबाद: कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन चल रहा है| पुलिस, चिकित्सकों  के साथ ही साथ मीडिया भी अपनी जान जोखिम में डालकर छोटी-बड़ी हर खबर लोगों तक पंहुचा रहा है| कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों का हौसला बढ़ाने की जगह सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
भाजपा महामंत्री शिवम दुबे ने कोतवाली फर्रुखाबाद में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि वह 30 मार्च को फेसबुक चला रहे थे| उसी समय गुलशादिक नाम की एक फेसबुक आईडी से मीडिया के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गयी थी| जिसके बाद उन्होंने 3 मार्च को कोतवाली पंहुच आरोपी गुलशाद के खिलाफ तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]