कोरोना पराजय की कामना के साथ भये प्रकट कृपाला

0
172

फर्रुखाबाद: गुरुवार को कोरोना वायरस की महामारी से बचाव की कामना के साथ प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया| इस दौरान विश्व शांति की मनौती भी मांगी गयी|
नगर के खतराना मोहल्ले में श्रीराम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे के आवास पर  प० शिव नरायण तिवारी के द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए रामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मना| पूजन के दौरान पवित्र नदियों के जल से व पंचामृत से भगवान श्री राम का अभिषेक किया गया| इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ| हर तरफ भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥ लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी। भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी || गूंज उठा| सभी ने पूरे विश्व में शांति रहने के साथ ही कोरोना के नाश की कामना की|
इस दौरान व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]