कार्यवाही: प्रधान, सचिव व आशा से जबाब तलब

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले भर के गांवों में बनाये गये क्व़ारनटाईन सेंटर में बाहर से आये लोगों को रखने में लापरवाही करने के मामले में कार्यवाही की गयी| जिसके चलते कई प्रधानों और सचिवों को कड़ी फटकार मिली है| इसके साथ ही जबाब-तलब भी किया गया है|
मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया ने विकास खंड बढ़पुर के ग्राम अदियुली और जसमई का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने बनाये गये क्व़ारनटाईन सेंटर देखे| जिसमे उन्हें ग्राम अदियुली के ग्राम सचिव और प्रधान ने बताया कि 7 लोग बाहर से आयें है लेकिन कहने के बाद भी वह क्व़ारनटाईन सेंटर में रहने को राजी नही है| जिसके बाद सीडीओ ने सभी को क्व़ारनटाईन सेंटर में भिजवाया| वही कार्य में लापरवाही के चलते सचिव से जबाब-तलब किया है |
इसके साथ ही नूरपुर में  क्व़ारनटाईन सेंटर में केबल आठ लोग मिले| जबकि गाँव में 64 लोग बाहर से आये है| उन्होंने सभी को रहने के साथ ही रोजगार सेबक को भी सहयोग करने के निर्देश दिये| ग्राम जसमई में बाहर से आये लोगों को क्व़ारनटाईन सेंटर में नही रखा गया| जिसके बाद सीडीओ का पारा चढ गया उन्होंने सचिव शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान व आशा से  भी जबाब तलब किया है| वही रखा गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डॉ० नीतू मसीह के द्वारा 1000 मास्क सीडीओ को सौपें गये|
सीडीओ ने बताया कि जो भी क्व़ारनटाईन सेंटर में नही रहेगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की तैयारी है|

Comments are closed.