बाहर से आये लोगों का गांवों में एक ही जगह पर होगा क्वारंटाइन

0
154

फर्रुखाबाद:(ब्यूरो)  केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर सरकार अब गांवों में आये बाहरी लोगों के लिए क्वारंटाइन में एक ही जगह रखने की व्यवस्था कर रही है| जिसकी जिम्मेदारी प्रधान को दी गयी है| क्वारंटाइन के लिए जगह तलाश करने के आदेश दिये गये है|
जिला प्रशासन के द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारंटाइन के लिए जगह की तलाश करने के आदेश दिये गये है| सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें क्वारंटाइन के लिए जगह की तलाश करने को जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी (प०)  को लगाया गया है| जिसमे उन्होंने 30 मार्च तक हर ग्राम पंचायत में क्वारंटाइन के लिए जगह की तलाश करने के आदेश दिये है| जिससे गाँव में आने वाले बाहर के लोगों को एक ही जगह पर रखा जा सके|
क्वारंटाइन कक्ष के लिए क्या है मानक
जारी आदेश में सीडीओ ने कहा है कि दो विस्तरमें आपस की दुरी लगभग 1 मीटर, क्वारंटाइन स्थल पर उन लोगों को रखा जायेगा जो उस गाँव में बाहर से आये हैं उन्हें 14 लोगों को रखा जायेगा, जो लोग क्वारंटाइन में रहेंगे उनकी भोजन की व्यवस्था प्रधान और सचिव के द्वारा की जायेगी, भोजन बनवाने में रसोईया, आंगनबाड़ी, आशा व रोजगार सेबक का सहयोग लिया जा सकता है, क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के लिए बाल्टी, साबुन, मग व तैलीय आदि की व्यवस्था की जाये, साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक से होनी चाहिए, जो व्यक्ति क्वारंटाइन में रहेंगे उनको उस दौरान अपने परिवार आदि से मिलने की अनुमति नही होगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]