लॉक डाउन में तेरहवीं की दावत करने पर 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
103

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) जिला प्रशासन के लाख माना करने के बाद भी लोग अपनी आदतों से बाज नही आ रहे| जिले मे धारा 144 लागू है| इसके बाद भी उसका उलंघन करने से परहेज नही कर रहे| कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों से दूरी बनाना जरूरी है| इन सब बातों के बाद भी तेरहवीं की दाबत की गयी| पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर दी| दाबत में शामिल 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
कोतवाली के दारोगा रामशरण यादव ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि क्षेत्र के ग्राम पिपरगाँव निवासी अमरेन्द्र यादव अपने पिता रामसनेही की तेरहवीं संस्कार का आयोजन कर रहे थे| जिसमे लगभग 40 से 50 लोग शामिल हुए थे| कोरोना वायरस के चलते पूरा जिला लॉक डाउन होंने के साथ ही साथ धारा 144 भी लागू है| धारा 144 का उलंघन करने में अरेन्द्र सिंह,सतेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह व उपेन्द्र सिंह पुत्र रामसनेही के खिलाफ धारा 188 व 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है| जाँच दारोगा शैलेन्द्र कुमार को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]