भाजपा सरकार ने किसानों को बना दिया आवारा पशुओं का चौकीदार

0
120

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे किसान जन जागरण अभियान में पंहुचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि भाजपा सरकार नें देश की जनता को कुछ नही दिया| किसान परेशान है| परेशान किसान को आवास पशुओं का चौकीदार बना दिया है|
क्षेत्र के ग्राम महमदपुर आचला में पूर्व काग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान के आवास पर पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ़ लल्लू नें कहा कि प्रदेश सरकार शर्मसार करने वाले काम कर रही है| किसान आवारा पशुओं से परेशान है| किसान आवारा पशुओं का चौकीदार बनकर रह गया है| सरकार को किसान का आवारा पशुओ की रखवाली का भत्ता देंना होगा|
उन्होंने कहा कि सरकार आज सभी क्षेत्रों में पूर्णतय: बिफाल हो गई है भय, भूख और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का वादा करके भाजपा सत्ता मे आयी थी| बिजली बिल नें किसानों की कमर तोड़ दी| किसान सम्मान विकास निधि ऊंट के मुंह जीरा साबित हुई| प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि 17 मार्च को लखनऊ मे प्रदेश सरकार को काग्रेस के कार्यकार्ता घेरने का कार्य करेंगे| इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है|
पूर्व प्रदेश सचिव कौशलैन्द सिंह यादव, जिला प्रभारी कनिष्क पाण्डेय, जिलाध्यक्ष विजय कटियार, पुन्नी शुक्ला, ओम प्रकाश वाथम, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]