फर्रुखाबाद: जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा|
निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी कलेक्ट्रेट फ़तेहगढ़ पंहुचे| इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौपा| जिसमे गन्ना किसानो का भुगतान, जिले में अतिक्रमण की समस्या, थाना शमसाबाद के किसरोली में दुष्कर्म के बाद हत्या का अभी तक खुलासा ना होना, भाजपा सरकार में ना गाय सुरक्षित ना गरीब, जिले की गड्डा युक्त सडकों को दुरस्त कराने आदि की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा|
सपा ने डीएम को सौपें जिले के अपराध के आंकड़े
सपा के दिये गये आंकड़ो के अनुसार जिले में अप्रैल से नवंबर तक हत्या 51, लूट-ठगी के 145, अपहरण के 21, आगजनी 8, जानलेवा हमला 78, चोरी 282, छेडछाड 53, दुष्कर्म 68, मारपीट 371, दबंगई के कुल 105 मामले जिले में हुए|
इस दौरान युवजन सभा के निर्वतमान राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, जीतू यादव, महेंद्र कटियार, ओमप्रकाश शर्मा, युनुस अंसारी, खुर्शीद अहमद, जितेन्द्र यादव (जीतू) रिंकू अग्निहोत्री, शिवपाल सिंह यादव आदि रहे|
बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सपा नें प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


