कमरे का ताला तोड़कर नकदी जेबरात साफ

0
145

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात चोरो ने बंद कमरों का ताला तोड़कर नकदी जेबरात चोरी कर लिया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पीड़ित नें पुलिस को तहरीर दी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हौली निवासी विमल कुमार पुत्र अवधेश कुमार नें बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी नीतू आदि एक साथ घर में बने कच्चे बने मकान में सो रहे थे| उसके पास बने पक्के कमरों के गेट में ताला लगा था|
बीती रात चोरों नें ताला तोड़कर कमरें में रखे लाखों के जेबरात व 20 हजार की नकदी चोरी कर ली| सुबह आठ बजे विमल की 11 वर्षीय पुत्री कशीश झाड़ू लगाने के लिए गयी तो चोरी की जानकारी हुई| जिसके बाद विमल नें पुलिस को बताया| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| विमल नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]