फर्रुखाबाद: ‘जो घर से कर दिया बेघर तेरे घराने को, रसूले पाक ये क्या हो गया जमाने को।’ यौमे आशूरा को करबला में ताजिया दफनाने जा रहे हुसैन के
शैदाइयों की जुबान पर सीनाजनी के दौरान यह अशआर सुनाई दे रहे थे। शैदाइयों ने इमाम हुसैन की याद में जंजीरों एवं कमा का मातम कर बदन लहूलुहान कर लिया। इसके साथ ही ताजिये करबला में दफन किये गये|
यौमे आशूरा के दिन शहर की सड़कों पर हुसैन के शैदाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। ठंडी सड़क पर गुलशेर ईरानी के यहां से चले ताजिये व अलम जुलूस के साथ असगर अली का झूला(हिंडोला) सिर पर उठाये मुस्लिम महिलाएं भी सीनाजनी कर मातम मना रही थीं। यौमे आशूरा पर
मंगलवार को सुबह से ही माहौल गमगीन था। लोग ताजियों के साथ करबला की ओर बढ़ रहे थे। परंपरागत जुलूस में शामिल शैदाई सीनाजनी करते हुए मदारवाड़ी चौराहा, बूरा वाली गली तिराहा, घुमना, नेहरू रोड होते हुए चौक पर पहुंचे। चौक से ही जंजीरों का मातम शुरू हो गया। मौला अली की शान में शैदाइयों ने नौहा पढ़ते हुए कहा कि ‘आइये बाबा ए मेरे बाबा-आपको मुश्किल में बुला लेती है दुनियां’। जंजीरी मातम करते हुए लहूलुहान शैदाइयों का हुजूम लगातार आगे बढ़ रहा था। यह लोग किराना बाजार, पक्कापुल, टाउनहाल तिराहा होते हुए करबला पहुंचे। वहां ताजिये दफन किये गये। शहर के विभिन्न स्थानों से करबला पहुंचे ताजियों को सुपुर्देखाक किया गया। मौलाना सदाकत हुसैन सेंथली रहे|
संगठनों ने जगह-जगह लगायी सबीलें
टाउनहाल तिराहा, सुतहट्टी व नेहरू रोड पर भी कई जगहों पर सबीलें लगायी गयीं। यजीदी सेना ने इमाम हुसैन व उनके साथियों पर जुल्म ढाते हुए भूखा-प्यासा रखा था। इसी याद में हुसैन के चाहने वाले सबील लगाते हैं। फतेहगढ़ चौराहे पर शबीर हुसैन, शहबाज खान, अशद उस्मानी रहे| फतेहगढ़ के ताजिये पुलिस लाइन स्थित करबला में सुपुर्दे खाक किये गए। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शुरू हुए ताजिया जुलूस मुख्यमार्गो से होते हुए करबला पहुंचे। यहां फातिहा के साथ ताजिये सुपुर्दे खाक किये गये।
कमालगंज में छडीबाजों नें दिखाये करतब-
कमालगंज माेहर्रम के माैके पर ताजिये दाराे ने मुख्य मार्ग पर थाने के पास एकत्रित हाेकर जगह जगह छडीबाजअपने करतव दिखाते हुये नम आंखाे से जूलूस काे आगे बढाते रहे| जगह जगह लगंर व सबील काे तकसीम करते रहे| यह सिलसीला बराबर चलता रहा और गंगा गली से हाेकर करबला मे पहुंच कर सूपुर्दे खाक किया गया| इस माैके पर माेहर्रम कमेटी के अध्यक्ष वशीम के साथ कमेटी के सदस्याे ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया| पुलिस की व्यवस्था से कमेटी ने सरहाना की|



