गंगा का जलस्तर बढ़ने से तीसराम की मड़ैया में कटान तेज

0
210

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) गंगा का जल स्तर फिर से बढाना शुरू हो गया है| जिससे ग्रामीणों में दहशत फिर बढने लगी है| देखते ही देखते मिट्टी बाढ के पानी में समा रही है|
राजेपुर विकासखंड के तीसराम की मड़ैया गांव के निकट कटान तेज शुरू हो गया है। गंगा के निकट रह रहे लोगों के घरों पर फिर से संकट के बादल छा गये है। गंगा के किनारे आशियाने कब कट जाए कोई पता नहीं। जिससे ग्रामीण भयभीत हैं| कटान से भय से सिंचाई विभाग ने जो बल्लियां लगाई थी उससे कटान नहीं रुका है। वहीं ग्रामीणों ने अपने आशियाने को हटाने का काम शुरू कर दिया है। कटान का अंदाजा तस्वीर देखकर लगाया जा सकता है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]