कांग्रेस ने की गाँधी के विचारों की हत्या

0
165

फर्रुखाबाद: भाजपा के द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नगर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में किया गया| जिसमे संगठन को मजबूत करने पर विचार रखे गये|
जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह एवं प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल नें कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया|वर्ग गीत के साथ उद्घाटन सत्र का आरंभ हुआ वर्ग गीत शमशाबाद मंडल अध्यक्ष व प्रधान जय गंगवार ने प्रस्तुत किया।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का व्रत लेने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सदस्यता के साथ संगठन की संरचना की रचना के सम्बन्ध कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया| उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास संघर्षों से भरा हुआ है देश में स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस पार्टी ने देश के हितों को ध्यान में ना रख कर केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए कार्य किया कांग्रेस पार्टी ने गांधी के विचारों की हत्या की कांग्रेस के कारण देश पूंजीवादी व्यवस्थाओं की ओर बढ़ा जिसके कारण पूरे देश में निराशा का माहौल उत्पन्न हुआ|
प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल ने कहा संगठन पर्व सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी के संगठन की संरचना का मुख्य अंग है इस अभियान से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है कार्यकर्ताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अवसर मिलता है इस अवसर को कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ प्राप्त करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत ने कहा पिछली कांग्रेस की 10 वर्ष की शासनकाल में पूरे देश में लूट खोरी तंत्र स्थापित हुआ जिसके कारण पूरे देश में निराशा का माहौल पैदा हुआ|संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी विजय गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप शाक्य, जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, भास्कर दत्त द्विवेदी, हिमांशु गुप्ता, रामवीर सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]