साईं की दिव्य पालकी पर जगह-जगह पुष्पवर्षा

0
129

फर्रुखाबाद: नगर के अमेठी कोहना ऊं साई गंगाधाम मन्दिर की सातवीं वर्षगाँठ के अवसर पर साई बाबा की पालकी यात्रा का आयोजन किया गया| पालकी यात्रा में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ झूमते नाचते चल रहे थे। जगह-जगह पालकी का स्वागत किया गया।
रविवार को लगभग 7 बजे मन्दिर से साई पालकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी|यात्रा कादरी गेट, लाल गेट, घुमना,चौक होते हुए लोहाई रोड, नाला मछरटटा होते हुए मंदिर में वापसी में पंहुची| पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। साईं बाबा की झांकी को भक्तों ने श्रद्धाभाव से निहारा। वहीं, साई पालकी को फूलों से आकर्षक सजाया गया था। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु आस्था में सराबोर होकर झूमते नजर आए। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया| इस दौरान सीपी सिंह, राकेश गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]