भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ तहरीर

0
144

फर्रुखाबाद: कांग्रेस नेताओं नें भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने को कांग्रेसियों नें तहरीर दी है| पुलिस ने जाँच कर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है| 
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी शहर कोतवाली पंहुचे जंहा उन्होंने पुलिस को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की| 
कांग्रेसियों  कहा कि बीते 5-6 जुलाई को मीडिया के माध्यम  जानकारी मिली कि स्वामी ने राहुल गाँधी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया| उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी नशे का आदी और कोकीन आदि का सेबन करने वाला था| लेकिन इसका स्वामी के पास कोई प्रमाण नही है| 
कांग्रेस नेताओं  स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की| पुलिस ने उन्हें जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया| 
इस दौरान जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, वरुण त्रिपाठी, रोहित शुक्ला, शिवम वाजपेयी, इमरान अंसारी, अभय यादव आदि रहे| 

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]