फर्रुखाबाद: एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान कैडेटों ने लोगों को सुरक्षित यातायात को लेकर जागरूक किया। कैडेटों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, हेलमेट लगाकर, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियम का पालन करें समेत कई तरह के नारे लगा रहे थे।
फतेहगढ़ के दुर्गा नारायण महाविधालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर से आए हुए लगभग 550 एन सी सी कैडेटों ने हिस्सा लिया। जिसमे एनसीसी कैडेट्स ने नगर में जागरूकता रैली निकाल लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।रैली नगर के फतेहगढ़ चौराहा होते हुए कोतवाली और फिर डीएन डिग्री कॉलेज तक गयी|
इस दौरान एआरटीओ मो० हसीब, पीटीओ वीके आनन्द , टीएसआई देवेश कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल आर के यादव, लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर, कैप्टन डॉ० केके सिंह सहित कई अधिकारी रहे|
सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एनसीसी की जागरूकता रैली
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


