धरती बनी तवा जिस्म जला रही हवा

0
144

फर्रुखाबाद: भीषण गर्मी से इन दिनों लोग उबल रहे हैं। आम आदमी सड़क से लेकर घर तक झुलस रहा है। भीषण गर्मी से धरती तवा बनी हुई है और दोपहर में चलने वाली लू लोगों का जिस्म जला रही है। दस बजे तक सड़कें आग जैसी तपने लगीं। राहगीर इससे काफी परेशान हुए। जहां भी छाया पानी का प्रबंध दिखाई दिया वहीं पर बैठकर सुस्ताने लगते फिर भी उमस की वजह से बुरा हाल रहा। हर कोई पसीना पोंछता दिखाई दिया। पंखे कूलर की हवा भी काम नहीं कर रही थी।
पिछले कई दिनों से पारा बढ़ रहा है। दिन में चलने वाली लू के थपेड़े लोगों को घर में कैद कर रहे हैं, गर्मी में राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। भीषण धूप में चलना मुश्किल भरा साबित हो रहा है। मजबूरी में लोग किसी तरह से गर्मी का सामना कर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। शुक्रवार  को भी तेज धूप निकली। सुबह जल्दी ही भीषण गर्मी ने लोगों को अपना अहसास कराया।। जो लोग घरों से निकले वह अंगौछा तौलिया से सिर को ढके हुए थे।
दोपहर में गर्म हवाएं चलने से दिक्कत और भी बढ़ गई। सड़कें जलती सी महसूस हो रही थीं। राहगीर छायादार स्थान पर सुस्ताने के लिए बैठे दिखाई दिए। तेज गर्मी ने पशु पक्षियों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]