बारिश के साथ गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत

0
202

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) लगातार कई दिनों तक तेज धूप और गर्मी की तपन के बाद गुरुवार को एक दम मौसम बदला। दोपहर तक जहां धूप लोगों की त्‍वचा झुलसा रही थी वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। बादल छाने के साथ ही शाम होते होते तेज बरसात के साथ बड़े-बड़े ओले गिरे| बड़ी संख्या में ओले गिरने से गर्मी से काफी राहत मिली है|
गुरुवार तकरीबन पांच बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ| मौसम ने करवट बदली और बारिश की तेज फुहारें शुरू हो गई। तेज बारिश होने के कारण मौसम खुशनुमा हो गया और गर्मी से लोगों को राहत मिली। वही बरसात के साथ ही क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ओलावृष्टि हो गयी| जिससे किसान की फसलों को काफी नुकसान हुआ| खेतों में इन दिनों तरबूज, उर्द, मक्का की फसल खड़ी है| ओले इन फसलों पर आफत बनकर गिरे| जिससे इन फसलों का काफी नुकसान हुआ है| गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेट रहा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]