भीषण गर्मी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
115

फर्रुखाबाद: भीषण गर्मी के चलते जनपद में आम जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। पिछले कई दिनों ने पारा बढ़ता ही जा रहा है| जिससे सुबह की पहली किरण के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है|
पिछले कुछ दिन से आसमान में बादल छट जाने से गर्मी में अचानक ही बढ़ोत्तरी हो गई है।  सुबह से ही सूर्य देव पूरी रौ में चमकते है। इसके चलते सुबह से ही लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दस बजे ही तापमान चढ़ जा रहें है| लोगों को पंखे के नीचे भी चैन नहीं मिला रहा है। लोग पूरे दिन पसीना-पसीना होते रहे। दोपहर ग्यारह बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है। शुक्रवार को हवा की गति भी बहुत धीमी हो गई। इससे गर्मी का असर ज्यादा हो गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हाट-बाजार आने वाले लोगों को खासी मुश्किल का सामान करना पड़ रहा है| 

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]