इस साल ‘आम आदमी’ की पहुंच से दूर होगा आम

0
110

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) इस साल धूल भरी तेज हवाओं के चलने के कारण जिले में आम की पैदावार घटकर 40 प्रतिशत रह गयी है| लिहाजा इस बार आम बेहद ‘खास’ होने जा रहा है और इसका जायका लेने के लिए आपको जेब काफी ढीली करनी पड़ सकती है। जिले में आम की पैदावार करने वालों का अनुमान है कि इस साल आम का उत्पादन बेहद कम है |जिससे आम के बाग़वान मायूस है| उन्हें लाखों का घाटा झेलना पड़ रहा है |
जिले में सब्जी के बादशाह आलू की पैदावार के साथ ही फलों के राजा आम की पैदावार भी बड़ी संख्या में होती है| लेकिन इस बार आम की फसल पर मौसम का ग्रहण लग गया| जिससे आम अब आम नही खास हो गया है| आम की पैदावार कम होने से बागवान और व्यापारी दोनों ही मायूस है| जिले में कमालगंज, याकूतगंज व कायमगंज में बड़ी संख्या में आमों के बाग़ है|जिसमे आम के मौसम में हजारों मजदूरों को रोजगार मिलता था| लेकिन इस बार हालात यह है कि बागवान बागों में जाने से कतरा रहे है |
कमालगंज में वर्षों से आम का व्यापार कर रहे ढपरपुर निवासी आवीद खां, सलीम, नसीम के साथ ही भोजपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार व कमालगंज के अम्बेडकर कालोनी निवासी नरसिंह वर्मा से जेएनआई टीम ने मुलाकात की| उन्होंने बताया कि इस वर्ष आम की फसल बागों में तलाशने पर मिल रही है|दर्जनों पेड़ों में आम की फसल ना के बराबर है| बौर आने के समय तेज हवाओं ने फसल का मिजाज ही बदल दिया और पेड़ों में लाल पत्ते उग आये| जिसने आम की फसल को चौपट कर दिया| आम की बागों में भारी कमी के चलते आम इस बार खास होगा और आम आदमी की जेब ढीली करेगा| आम तकरीबन 50 से 70 रूपये किलो रहने का अनुमान रहेगा|
व्यापारी सलीम के अनुसार उसने पिछले वर्ष की फसल को देखते हुए इस बार लगभग 10 लाख रूपये बागों में दवा छिडकने की मशीन लाखों रूपये खर्च कर खरीदी थी| लेकिन फसल  ना होने से उसका कारोबार नही हो पाया और लाखों का घाटा हो गया|
(मुईद खान प्रतिनिधि कमालगंज)

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]