1536 पोलिंग पार्टी मतदान कराने को रवाना

0
128

फर्रुखाबाद: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होना है। मतदान को संपन्न कराने के लिए रविवार को 1536 पोलिंग पार्टी संबंधित बूथों पर रवाना हुई। जिसमें महिला व पुरुष सभी शामिल रहे।
रविवार को सुबह शहर के सातनपुर गल्ला मंडी से जिलाधिकारी मोनिका रानी और एसपी डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया| सुबह 8 बजे से ही पोलिंग पार्टियों का पहुंचना शुरू हो गईं। जिनको मंडी में लगे कैंपो से ड्यूटी और मतदान सामग्री वितरित की गईं। पोलिंग पार्टियों की सहूलियत के लिए  विधानसभावार कैम्प लगाए गए  थे|
टेबिल लगाकर मतदान सामग्री वितरित की गई। जिसको लेकर मतदान कार्मिक आने बूथों के लिए बसों द्वारा रवाना होते रहे। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। सोमबार को लोकसभा क्षेत्र का 1703926 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें|
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम मोनिका रानी ने बताया कि सभी 1536 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित बूथों पर रवाना किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]