भारत विकास परिषद ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

0
184

फर्रुखाबाद:आगामी लोकसभा चुनाव को अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर लोगों को जागरुक करने को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी|
भारत विकास परिषद के द्वारा बाग़ रुस्तम के एक विधालय से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया| मतदाता जागरूकता अभियान रैली का शुभारंभ भारत माता एवं विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया| जिसमे लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया| रैली बाग रुसतम से चलकर पक्का पुल,मेन बाजार,तिकोना चौकी,सूफी खां होते हुए विधालय पहुंची।प्रांतीय वित्त सचिव कन्हैया लाल जैन जी की ओर से रास्ते मे बच्चों के लिए बिस्कुट वितरण किये।परमेश्वर बक्श सिंह, अध्यक्ष अतुल रस्तोगी, कोषाध्यक्ष नीरज मिश्रा, आलोक गुप्ता, आकाश आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]